जालन्धर – युवा भाजपा नेता विकास बजाज का दिल का दौरा पड़ने से हुआ देहांत, घर में छाया मातम
जालन्धर अनिल वर्मा




आज सुबह युवा भाजपा नेता विकास बजाज का दिल का दौरा पड़ने से देहांत हो गया । विकास की तबीयत कुछ ही दिन पहले भी बिगड़ी थी तब उन्हे अस्पताल दाखिल करवाया गया था इलाज के बाद उन्हे छुट्टी मिल गई थी मगर आज सुबह उनकी तबीयक एक बार फिर बिगड़ गई और उन्हे अस्पताल दाखिल करवाया गया जहां उनकी इलाज दौरान मौत हो गई।
विकास बजाज युवाओं में काफी सक्रिय भाजपा नेता थे वह भाजपा के पूर्व केबिनेट मंत्री मनोरंजन कालिया के बेहद करीबी थे। उनके देहांत के बाद उनके घर मातम छा गया और सोशल मीडिया पर जैसे ही यह खबर लोगों तक पहुंची तो उनके घर वालों का दुख बंटाने के लिए लोगों का तांता लग गया। जानकारी अनुसार विकास बजाज की मृतक देह का अंतिम संस्कार आज शाम 5 बजे किशनपुरा श्मशानघाट में किया जाएगा। उनके देहांत पर सीनियर भाजपा नेता अमरजीत सिंह अमरी, केडी भंडारी , मनोरंजन कालिया ने दुख प्रकट किया है।





