सीएम फेस पर सिद्धू का कांग्रेस हाईकमान पर बड़ा निशाना अपनी ताल पर नाचने वाला सीएम चाहते हैं शीर्ष लोग
रोज़ाना पोस्ट
Navjot singh sidhu big statement before declare cm face in punjab पंजाब में कांग्रेस के सीएम फेस के एलान से पहले पार्टी के प्रदेश प्रधान नवजोत सिंह सिद्धू ने हाईकमान को घुड़की दी है। अपने समर्थकों के बीच पहुंचे नवजोत सिंह सिद्धू ने कहा कि अगर नया पंजाब बनाना है तो यह मुख्यमंत्री के हाथ में है। इस बार आपको मुख्यमंत्री चुनना है। शीर्ष पर बैठे लोग एक कमजोर मुख्यमंत्री चाहते हैं जो उनकी ताल पर नाच सके। क्या आप ऐसा सीएम चाहते हैं। समर्थकों द्वारा नारेबाजी के बीच नवजोत एस सिद्धू ने यह बात कही।




वहीं, नवजोत सिंह सिद्धू खुद को शुरू से ही सीएम फेस के रूप में प्रस्तुत करते रहे हैं, लेकिन अब उन्हें भी लगने लगा है कि पार्टी उनके नाम पर राजी नहीं है। कैप्टन अमरिंदर सिंह के सीएम पद से हटने के बाद विधायकों ने भी सिद्धू को नापसंद कर दिया था। इसके बावजूद सिद्धू हाईकमान को यह घुड़की देते रहे हैं कि वह दर्शनी घोड़ा नहीं बनेंगे।
दो दिन पूर्व सिद्धू प्रचार बीच में ही छोड़कर वैष्णो देवी चले गए थे। गत दिवस वह लौट आए। इसके बाद वह आक्रामक दिखे। अमृतसर ईस्ट विधानसभा क्षेत्र से चुनाव मैदान में उतरे नवजोत सिंह सिद्धू के सामने शिअद प्रत्याशी बिक्रम सिंह मजीठिया हैं। कांग्रेस में सीएम फेस पर छिड़ी अंतर्कहल पर सिद्धू ने कहा कि पंजाब में कांग्रेस का सीएम फेस कौन है, वह पार्टी हाईकमान तय करेगी। हाईकमान सर्वोपरि है।





