Latest news
जालन्धर नई वार्डबंदी पर सुनवाई आज, निगम पेश करेगा रिकार्ड, 119 आपत्तियाँ हुई थी दर्ज रियल एस्टेट कारोबार को एक ओर झटका, जिला जालन्धर में फिर रिवाईस हुए कलैक्टरेट लिद्दड़ा फ्लाईओवर के नीचे युवकों ने सरेआम की गुंडागर्दी, फायरिंग कर हुए फरार जालंधर-पठानकोट हाईवे पर फास्ट फूड शॉप में आग लगी , फर्नीचर-सामान सब जलकर राख पंजाब जल्द बनेगा औद्योगिक हब, केन्द्रिय मंत्री नितिन गडकरी तथा हरदीप पुरी के साथ सफल रही बैठकें- बलक... कब्जा छुड़ाने गए नगर निगम जालन्धर के जेई को बंधक बना पीटा, डिच मशीन की जब्त, मौके पर पुलिस ने पहुंच ... पूर्व विधायक बैंस के करीबी कंग पर FIR:स्क्रैप कारोबारी से करने आया था अवैध वसूली; पैसे न देने पर फाय... कटारूचक्क को बड़ी राहत, शिकायतकर्ता ने एससी कमिशनर लगाई गुहार, पढ़े पूरी खबर गुरुद्वारा शहीद बाबा निहाल सिंह की याद में 16 जून से 18 जून तक 72वें सालाना शहीदी जोड़ मेले का आयोजन... पंजाब सरकार ने 5 इम्प्रूवमेंट ट्रस्ट और 66 मार्केट कमेटियों के नए चेयरमैन किए नियुक्त, देखे सूचि

पंजाब- अगले दो दिन मिलेगी गर्मी से राहत, भारी बारिश की चेतावनी

 पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से पंजाब, चंडीगढ़ और हरियाणा (Punjab Weather) में अगले 2 दिनों तक आसमान में बादल छाए रहने, तेज हवाएं चलने और कई स्थानों पर बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार अगले 2 दिन धूल भरी और अंधेरा रहेगा। 19 मई से प्रदेश में मौसम शुष्क रहेगा और दिन के तापमान में बढ़ोतरी होगी। विभाग ने कहा कि पश्चिमी विक्षोभ हिमाचल प्रदेश में सक्रिय है और यह 19 मई तक अपना प्रभाव दिखाएगा। उन्होंने राज्य के मध्यम से ऊंचाई वाले इलाकों में भारी बारिश और आंधी की चेतावनी जारी की है। सोमवार की तुलना में मंगलवार को तापमान में 0.6 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी दर्ज की गई। राज्य में सबसे अधिक तापमान फतेहगढ़ साहिब में 41.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पश्चिमी विक्षोभ के कारण पिछले सप्ताह लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली है।





mosam ki jankari Haryana rain and weather | मौसम की जानकारी: हरियाणा पर  मेहरबान मानसून, पिछले दो दिन से जमकर हो रही बारिश | Hari Bhoomi

वर्तमान में चाहे जम्मू कश्मीर व हिमाचल प्रदेश को छोड़कर संपूर्ण उत्तर भारत, मध्य भारत व दक्षिण भारत गर्मी से परेशान हो, लेकिन इस बार दक्षिण-पश्चिम मानसून की बारिश सामान्य होगी। मानसून के पहुंचने में थोड़ी देरी जरूर हो सकती है। भारत मौसम विभाग द्वारा जारी मौसम बुलेटिन के अनुसार इस बार दक्षिण पश्चिम-मानसून जून के प्रथम सप्ताह में केरल में प्रवेश करेगा। इसके बाद कर्नाटक से होते हुए पूर्व व पश्चिम की तरफ मानसून मूव करेगा। वर्तमान में चल रहे साइक्लोन का भी मानसून पर असर पड़ सकता है।

Rajasthan Mosam Update: राजस्थान में 21 मई से 25 मई तक बारिश की संभावना, इन  जिलों में हो सकती है बारिश, जाने ताजा अपडेट

इस वक्त वेस्टर्न डिस्टरबेंस का असर दिखाई दे रहा है। आईएमडी के मौसम पूर्वानुमान के अनुसार यदि मानसून समय पर प्रवेश कर जाता है व बारिश सामान्य रहती है तो देश की अर्थव्यवस्था में काफी सुधार दिखाई देगा। भारत देश में 70 फीसदी कृषि मानसून पर आधारित होती है। यदि मानसून अच्छी होगी तो फसल भी अच्छी होगी। फसल अच्छी होने से किसान खुशहाल होंगे। देश की अर्थव्यवस्था में सुधार होगा।

EXCLUSIVE : 25 सालों में पहली बार गर्मी ने मई में दिलायी राहत, बिहार में  देखे जाते रहे हैं ऐसे मौसम, जानें क्या है वजह... - TCP24 News

मंगलवार को हरियाणा में दिन में तेज आंधी व बाद में हल्की बूंदाबांदी का असर दिखाई दिया। लेकिन इससे पहले सूरज ने भी अपने तीखे तेवर दिखाए। चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के मौसम विभाग के अनुसार मंगलवार को करीब 7 घंटे तक सूरज चमकता रहा। इस दौरान हिसार का अधिकतम तापमान में एक बार फिर बढ़ोतरी दर्ज की गई। हिसार में दिन का अधिकतम तापमान 42. 2 डिग्री सेल्सियस रहा। रात का तापमान भी बढ़कर 25.2 डिग्री पर पहुंच गया। इसी वजह से जिनका सुकून व रात का चैन नही मिल पा रहा। चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के मौसम विभाग अध्यक्ष डॉ.मदन लाल खीचड़ के अनुसार 18 मई तक मौसम परिवर्तनशील रहेगा। इस दौरान हल्की बारिश के आसार बने रहेंगे।