पंजाब पुलिस को खुली चुनौती- पीएपी हैडक्वार्टर की दीवारों पर लिखे खालिस्तानी नारे, मामला दर्ज
रोजाना पोस्ट
जालन्धर पुलिस के हैडक्वार्टर के बाहर दीवारों पर खालिस्तानी स्लोगन लिखे जाने के बाद एक बार फिर पुलिस में हड़कंप मच गया है। इससे पहले श्री देवी तालाब मंदिर के नजदीक दीवारों पर भी ऐसे ही स्लोगन लिखे जाने का मामला सामने आया था। सिख फॉर जस्टिस के गुरपतवंत सिंह पन्नू ने सोशल मीडिया पर जालंधर में बने पुलिस के पीएपी कॉम्प्लेक्स की दीवारों पर खालिस्तानी स्लोगन लिखवाकर वीडियो वायरल की।
जिस दीवार पर स्लोगन लिखे गए है वह एक नंबर गेट है और वहां से तमाम पुलिस अधिकारियों अपनी गाड़ियों से आते जाते है।पंजाब पुलिस के पीएपी कॉन्प्लेक्स के बाहर गुरपतवंत सिंह पन्नू द्वारा खालिस्तानी स्लोगन लिखवाना पुलिस की निगरानी पर सवालिया निशान खड़ा कर रहा है।हालांकि मीडिया के आने से पहले पुलिस मुलाजिमों ने स्लोगन को नीले रंग से पेंट कर दिया है। फिलहाल पुलिस ने इस मामले में मामला दर्ज कर स्लोगन लिखने वालों की तालाश शुरु कर दी है।