Neeru bajwa की बहन रूबीना बाजवा की शादी के बंधन में बंधीं, दूल्हे को तैयार करती दिखीं एक्ट्रेस
पंजाबी एक्ट्रेस नीरू बाजवा की बहन और फिल्म ‘तेरी मेरी गल बन गई’ फेम रुबीना बाजवा की शादी की खूबसूरत तस्वीरें सामने आई हैं। रुबीना 26 अक्टूबर को गुरबख्श सिंह चहल के साथ शादी के बंधन में बंध गईं और सोशल मीडिया पर उनकी शादी की तस्वीरें छाई हुई हैं।

Rubina Bajwa की बहन Neeru Bajwa ने सोशल मीडिया पर इस शादी की कई तस्वीरें शेयर की हैं। एक तस्वीर में नीरू गुरबख्श सिंह की पगड़ी को डेकोरेट करती दिख रही हैं। इस तस्वीर में गुरबख्श सिंह दूल्हे के अटायर में पूरी तरह से तैयार दिख रहे हैं।

