Latest news
जालन्धर नई वार्डबंदी पर सुनवाई आज, निगम पेश करेगा रिकार्ड, 119 आपत्तियाँ हुई थी दर्ज रियल एस्टेट कारोबार को एक ओर झटका, जिला जालन्धर में फिर रिवाईस हुए कलैक्टरेट लिद्दड़ा फ्लाईओवर के नीचे युवकों ने सरेआम की गुंडागर्दी, फायरिंग कर हुए फरार जालंधर-पठानकोट हाईवे पर फास्ट फूड शॉप में आग लगी , फर्नीचर-सामान सब जलकर राख पंजाब जल्द बनेगा औद्योगिक हब, केन्द्रिय मंत्री नितिन गडकरी तथा हरदीप पुरी के साथ सफल रही बैठकें- बलक... कब्जा छुड़ाने गए नगर निगम जालन्धर के जेई को बंधक बना पीटा, डिच मशीन की जब्त, मौके पर पुलिस ने पहुंच ... पूर्व विधायक बैंस के करीबी कंग पर FIR:स्क्रैप कारोबारी से करने आया था अवैध वसूली; पैसे न देने पर फाय... कटारूचक्क को बड़ी राहत, शिकायतकर्ता ने एससी कमिशनर लगाई गुहार, पढ़े पूरी खबर गुरुद्वारा शहीद बाबा निहाल सिंह की याद में 16 जून से 18 जून तक 72वें सालाना शहीदी जोड़ मेले का आयोजन... पंजाब सरकार ने 5 इम्प्रूवमेंट ट्रस्ट और 66 मार्केट कमेटियों के नए चेयरमैन किए नियुक्त, देखे सूचि

जालन्धऱ में फिर तेंदुए की एंट्री ने मचाया कहर, सड़कों पर सरेआम घूमता दिखा, देखे

रोज़ाना पोस्ट-पंजाब में जालंधर के देओल नगर में तेंदुआ देखा गया है। तेंदुए की सारी हरकतें एक घर में लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई। जिस समय तेंदुआ गली में आया, उस समय वहां कोई मौजूद नहीं था, नहीं तो तेंदुआ किसी को भी नुकसान पहुंचा सकता था। देओल नगर में लगे CCTV कैमरे में तेंदुआ कैद तो हुआ, लेकिन वह कहां गया उसका कुछ पता नहीं लग पाया है। गली में चक्कर काटने के बाद तेंदुआ अचानक गायब हो गया। लोगों ने इसकी जानकारी वन विभाग के अधिकारियों को भी दी है। अधिकारियों का कहना है कि शायद यह जंगल से भटक कर यहां पर पहुंचा है। इसे तलाश रहे हैं।





शहर में अक्सर जंगली जानवर भटक कर पहुंच जाते हैं। जंगली जानवरों के शहर में पहुंचने के तो कई मामले सामने आ चुके हैं। शहर के बाहरी हिस्सों जो होशियारपुर की तरफ को लगते हैं, वहां कई बाद सांभर देखे गए हैं। पिछले दिनों तो शहर के बीच में तंग गलियों वाले अटारी बाजार में भी सांभर घुस गया था। जिसे वन विभाग के कर्मचारियों ने कड़ी मशक्कत के बाद जाल में काबू किया था।

चाल साल पहले लम्मा पिंड में घुसे तेंदुए की फाइल फोटो

चार साल पहले भी लम्मा पिंड में घुसा था तेंदुआ
जालंधर शहर के लम्मा पिंड में भी चार साल पहले एक तेंदुआ जंगल से भटककर घुस आया था। सुबह करीब 9 बजे घुसे इस तेंदुए ने खूब दहशत फैलाई थी। इस तेदुए के हमले में करीब 5 लोग घायल हो गए थे। तेंदुए की वजह से 14 घंटे तक दहशत रही थी। जालंधर और चंडीगढ़ से पहुंची वन विभाग की टीमों ने ट्रांक्यूलाइजर फायर तेंदुए पर दाग कर उसे बेहोश करने के बाद काबू किया था।