Latest news
जालन्धर नई वार्डबंदी पर सुनवाई आज, निगम पेश करेगा रिकार्ड, 119 आपत्तियाँ हुई थी दर्ज रियल एस्टेट कारोबार को एक ओर झटका, जिला जालन्धर में फिर रिवाईस हुए कलैक्टरेट लिद्दड़ा फ्लाईओवर के नीचे युवकों ने सरेआम की गुंडागर्दी, फायरिंग कर हुए फरार जालंधर-पठानकोट हाईवे पर फास्ट फूड शॉप में आग लगी , फर्नीचर-सामान सब जलकर राख पंजाब जल्द बनेगा औद्योगिक हब, केन्द्रिय मंत्री नितिन गडकरी तथा हरदीप पुरी के साथ सफल रही बैठकें- बलक... कब्जा छुड़ाने गए नगर निगम जालन्धर के जेई को बंधक बना पीटा, डिच मशीन की जब्त, मौके पर पुलिस ने पहुंच ... पूर्व विधायक बैंस के करीबी कंग पर FIR:स्क्रैप कारोबारी से करने आया था अवैध वसूली; पैसे न देने पर फाय... कटारूचक्क को बड़ी राहत, शिकायतकर्ता ने एससी कमिशनर लगाई गुहार, पढ़े पूरी खबर गुरुद्वारा शहीद बाबा निहाल सिंह की याद में 16 जून से 18 जून तक 72वें सालाना शहीदी जोड़ मेले का आयोजन... पंजाब सरकार ने 5 इम्प्रूवमेंट ट्रस्ट और 66 मार्केट कमेटियों के नए चेयरमैन किए नियुक्त, देखे सूचि

जालन्धरः बीजेपी की वरिष्ठ महिला नेत्री उर्मिल वैद्य का निधन, भाजपा में शोक की लहर

जालन्धर अनिल वर्मा





भाजपा की वरिष्ठ महिला नेता उर्मिल वैद्य का देर रात देहांत हो गया। वह लंबे समय से बीमार चल रही थीं। कल अचानक ज्यादा तबीयत खराब होने पर उर्मिल को अस्पताल ले जाया गया, जहां डाक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। उर्मिल किडनी की बीमारी से पीड़ित थी। बता दें कि, उर्मिल वैद्य पिछले 30 सालों से भाजपा के साथ जुड़कर विभिन्न पदों पर रहते हुए संगठन को मजबूत करने का काम कर रही थीं। उर्मिल भारतीय जनता पार्टी की महिला मोर्चा जिला प्रधान भी रही हैं। प्रदेश कार्यकारिणी में भी लंबे समय तक उर्मिल विभिन्न पदों पर रही थीं। अमृतसर की रहने वाली उर्मिल कालेज के दिनों में हाकी की बेहतरीन खिलाड़ी थी। उन्होंने पंजाब स्तर तक हाकी भी खेली थी।

भाजपा की पूर्व महिला प्रधान उर्मिल वैद्य का निधन - अखंड समाचार

शादी के बाद वह जालंधर शिफ्ट हो गई थीं। उर्मिल के पति भारतीय रेलवे में कार्यरत थे और कुछ साल पहले उनका देहांत हो गया था। उसके बाद उर्मिल बीमार रहने लगी थीं। राजनीति में आने के बाद भी उर्मिल ने समाज सेवा नहीं छोड़ी। विभिन्न मौकों पर व गरीबों व जरूरतमंद महिलाओं की मदद करने से पीछे नहीं हटती थी।