जालन्धर में दिन चढ़ते ही आधा दर्जन से ज्यादा घरानों पर इंकम टैक्स विभाग की रेड, पढ़े पूरी खबर
रोजाना पोस्ट-income tax raid in Jalandhar दिन चढ़ते ही जालन्धर में इंकम टैक्स विभाग ने आधा दर्जन से ज्यादा घरानों में सर्च अभियान चलाया है सर्च करने पहुंची सभी टीमें पंजाब राज्य से बाहर से आई हैं इस सर्च की सूचना पंजाब पुलिस को भी नहीं दी गई और सर्च दौरान केन्दि्य रिजर्व पुलिस बल के ज्वान तैनात किए गए हैं। मिली जानकारी शहर के एक फेमस उद्योगपति और उसके खासमखास सत्ताधारी दल आम आदमी पार्टी के नेता के घरों और दफ्तरों में दस्तक दी है। दोनों के घरों और दफ्तरों में पहुंचने के बाद इनकम टैक्स के अधिकारियों ने घरों में तलाशी अभियान शुरू कर दिया है।




पता चला है कि दोनों नेताओं के खाते और बिजनेस का रिकॉर्ड भी खंगाला जा रहा है। जिस आम आदमी पार्टी के नेता के घर और ज्योति चौक, टैगोर नगर के पास स्थित दफ्तर-घर में इनकम टैक्स के अधिकारियों ने सर्च अभियान चलाया है उसके दिल्ली में आम आदमी पार्टी सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल के साथ सीधे संबंध हैं।
इसी बीच यह भी पता चला है कि इनकम टैक्स के अधिकारियों की टीमों जिन्होंने जालंधर में सर्च अभियान चलाया है वह लुधियाना और श्रीनगर से आई हैं। स्थानीय स्तर पर किसी भी अधिकारी को इसकी सूचना तक नहीं है। केंद्रीय एजेंसी सर्च अभियान चलाने के लिए अपने साथ पंजाब पुलिस को लाने की बजाय केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के जवानों को साथ लेकर आई है।





