पंजाब के इस जिले में गैस रिसाव, पांच लोग बेहोश, स्थिति को काबू पाने के लिए प्रशासन के आलाधिकारी पहुंचे
रोजाना पोस्ट- पंजाब में लुधियाना के ग्यासपुरा की वेलटेक गैस फैक्ट्री में गैस रिसाव हो गया। हादसा वॉल्व फटने से हुआ। गैस के कारण साथ में लगती एक फैक्ट्री के 5 कर्मचारी बेहोश हो गए। उन्हें उपचार के लिए सिविल अस्पताल ला गया है। हादसा सुबह करीब 8 बजे हुआ। हादसे के वक्त फैक्ट्री में 2 कर्मचारी मौजूद थे, जो वॉल्व फटते ही बाहर आ गए। इसके बाद गैस हवा में फैल गई। इससे साथ में लगती एक फैक्ट्री के कर्मचारी बेसुध हो गए।









