अमृतसर के IELTS सैंटर में खूनी खेल, बीच सड़क चली तलवारें
रोजाना पोस्ट




Fire at IELTS center in amritsar अमृतसर रणजीत एवेन्यू में आईलैट्स इंस्टीच्यूट मालिक और स्टूडैंट के बीच फीस को लेकर विवाद हो गया जोकि देखते ही देखते खूनी खेल में बदल गया। झगड़े दौरान स्टूडैंट्स और इंस्टीच्यूट मालिक बाहर सड़क पर आ गए और तलवारों से एक दूसरे पर हमला किया। इसमें एक युवक घायल हो गया है। मिली जानकारी अनुसार अमृतसर के बी-ब्लॉक में बने एक प्राइवेट इंस्टिट्यूट में मालिक और स्टूडेंट के बीच पैसों को लेकर बहस हुई थी। घटना दोपहर 2.30 बजे के करीब की है।
रणजीत एवेन्यू बी-ब्लॉक में 2 गुटों में काफी झगड़ा हुआ और गोलियां भी चलीं। चश्मदीद सिमरनजीत सिंह ने बताया कि वह अपनी कार में जा रहे थे, तभी सामने दो गुट लड़ते दिखे। लड़ते-लड़ते वे उनकी गाड़ी के सामने आ गए। उन्होंने गाड़ी के सामने गोलियां भी चलाईं। वहीं प्राइवेट इंस्टिट्यूट अराध्या के नीचे भी गोलियां चलीं। इसमें इंस्टिट्यूट के मालिक अमन घायल हो गए।
इंस्टिट्यूट के स्टाफ ने बताया कि यह झगड़ा फीस को लेकर हुआ था। बात बड़ी और आरोपी स्टूडेंट लड़कों को ले आया। फिर इंस्टिट्यूट के नीचे गोलियां चलीं और एक गोली मालिक अमन को भी लग गई।
तफ्तीश चल रही है
ASI वारिस मसीह ने बताया कि गोलियां बेस्ट वेस्टर्न की बेक साइड पर चली हैं। जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। घायल को अस्पताल ले जाया गया है। हालात ठीक होने पर बातचीत की जाएगी। छानबीन की जा रही है, जल्द आरोपियों तक पहुंचा जाएगा।





