जालन्धर में चुनावी प्रचार कर घर लौटे बीजेपी नेता बलविंदर सिंह को घर में घुस कर मारी गोली, हालत गंभीर
रोजाना पोस्ट-पंजाब के अमृतसर में भाजपा नेता को गोलियां मार दी गई। जंडियाला गुरु में रहने वाले भाजपा एससी मोर्चा के महासचिव बलविंदर गिल घर पर मौजूद थे। इस दौरान दो बाइक सवार आए और उन्हें बाहर बुला कर गोलियां दी। फिलहाल उन्हें अमृतसर के केडी अस्पताल में दाखिल करवाया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है। एसएसपी रूरल सतिंदर सिंह भी मौके पर पहुंचे हैं।




घटना रात तकरीबन 9 बजे की है। बलविंदर सिंह ज्योतिसर इलाके में स्थित अपने घर पर मौजूद थे। तभी दो युवक बाइक पर आए। दोनों के चेहरे ढके हुए थे। बेटी को आवाज देकर पापा को बुलाने के लिए कहा। बेटी ने बलविंदर सिंह को आवाज दी तो वह बाहर आ गए। बाहर आते ही बाइक सवारों ने गोलियां बरसानी शुरू कर दी। बलविंदर सिंह के जबड़े पर गोली लगी, लेकिन उन्होंने हिम्मत नहीं हारी और बाइक सवार हमलावरों से भिड़ गए। बलविंदर सिंह की हिम्मत को देख हमलावरों को वहां से भागना पड़ा। जिसके बाद बलविंदर सिंह को अमृतसर के केडी अस्पताल में दाखिल करवाया गया है।
बलविंदर सिंह जालंधर के लोकसभा उपचुनाव में व्यस्त थे। मिली जानकारी के अनुसार कुछ समय पहले ही वह वरिष्ठ नेता केवल कुमार के साथ जालंधर में चुनाव प्रचार करके वापस लौटे थे। केवल कुमार ने उन्हें घर के बाहर उतारा और फिर अमृतसर निकल गए थे। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। हमलावरों ने चेहरे ढके हुए थे, लेकिन पुलिस ने सीसीटीवी खंगालने शुरू किए हैं। ताकि हमलावरों का कोई सुराग मिल सके। भाजपा नेताओं ने इस घटना की निंदा की है। एसएसपी सतिंदर सिंह ने कहा कि अभी वह अधिक जानकारी साझा नहीं कर सकते हैं, लेकिन जल्द पुलिस आरोपियों तक पहुंच जाएगी।





