पंजाब रोडवेज कर्मियों को मिला दीवाली तोहफा हड़ताल खत्म, सरकार ने मानी यह मांग
रोजाना पोस्ट पंजाब में PRTC व पनबस कॉन्ट्रेक्ट वर्कर्ज यूनियन ने 9 नवंबर गुरुवार को हड़ताल का फैसला वापस ले लिया है। इससे बसों में सफर करने वाले लाखों लोगों को राहत मिली है। यूनियन के इस फैसले के बाद आज सरकारी बसें पंजाब में सामान्य चलेंगी। दरअसल, यूनियन की प्रमुख मांग को पंजाब सरकार ने देर रात मान लिया और संबंधित पत्र जारी कर दिया गया।







वेतन बढ़ोतरी सहित अन्य कई मांगों को लेकर पंजाब में चक्का जाम की तैयारी थी। ऐसे में त्योहारों में पनबस, रोडवेज या पेप्सू बसों में सफर करने वाले यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता था। यूनियन ने चेतावनी दी थी कि अगर उनकी मांगों की ओर ध्यान नहीं दिया गया तो आने वाले दिनों में भी संघर्ष जारी रहेगा।अमृतसर कंट्रेक्ट यूनियन के प्रधान जोध सिंह ने बताया कि देर रात यूनियन की प्रमुख मांग वेतन 5% की बढ़ोतरी को मान लिया गया और लेटर भी जारी कर दिया गया। जिसके बाद यूनियन ने चक्का जाम करने के फैसले को वापस ले लिया।

