दिल को प्रभावित करता है कम नींद के बाद किया गया व्यायाम, जानिए और क्या कहता है ये शोध
दिल को बेहतर रखने के लिए डाक्टर रोजाना कम से कम आठ घंटे सोने की सलाह देते हैं। लेकिन, क्या किसी के सोने की अवधि उसके व्यायाम व दिल को प्रभावित कर सकती है, विज्ञानियों का नया अध्ययन इसी पर आधारित है। यह अध्ययन ‘मालिक्यूलर मेटाबोलिज्म’ नामक पत्रिका में प्रकाशित हुआ है।




अध्ययन के दौरान प्रतिभागियों को सामान्य नींद व तीन रातों की कम नींद के बाद गहन व्यायाम से गुजरना पड़ा। जब उन्होंने कम नींद के बाद व्यायाम किया, तो सामान्य स्थिति में व्यायाम करने की तुलना में दिल की चोट से जुड़ा बायोमार्कर ट्रोपोनिन का स्तर बढ़ गया।





