Latest news
बाबा बलबीर सिंह को जत्थेदार घोषित करने वाला निहंग सिंह निकला सरकारी कर्मचारी, जल्द श्री अकाल तख्त पर... जालन्धऱ- स्कूल कीप्रार्थनासभा में गिरा छात्र, अस्पताल में हुई मौत NIA की बड़ी कार्रवाई, अमृतपाल सिंह से संबंधित 1.34 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त ! पंजाब रोडवेज कर्मियों को मिला दीवाली तोहफा हड़ताल खत्म, सरकार ने मानी यह मांग 30 हजार रिश्वत लेते वन विभाग का बड़ा अधिकारी काबू:पेड़ों की कटाई के बदले ठेकेदार से मांगा 35 हजार कमी... Punjab Police के निलंबित AIG मालविंदर की बढ़ी मुश्किले; जबरन वसूली, धोखाधड़ी और रिश्वत लेने का मामला ... जालंधर की 2 लड़कियों ने करवाई आपस में शादी : सुरक्षा के लिए हाईकोर्ट पहुंची; खरड़ के गुरुद्वारा साहि... जांच में शामिल हुए नशा तस्करी केस में बर्खास्त एआईजी राजजीत, वकीलों संग पहुंचे एसटीएफ दफ्तर पंजाब विधानसभा का विशेष सत्र शुरू, दिवंगत शख्सियतों को दी गई श्रद्धांजलि, राज्यपाल ने कहा.. जालंधर में ट्रिपल मर्डर:प्रॉपर्टी विवाद में माता-पिता और भाई को 7 गोलियां मारीं; हत्या कर फिल्म देखन...

जालंधर में ट्रिपल मर्डर:प्रॉपर्टी विवाद में माता-पिता और भाई को 7 गोलियां मारीं; हत्या कर फिल्म देखने गया, फिर थाने आकर सरेंडर किया

जालंधर के टावर एन्क्लेव फेस-3 में प्रॉपर्टी विवाद को लेकर गुरुवार को 30 वर्षीय बेटे ने अपने माता-पिता और भाई की 7 गोलियां मार कर हत्या कर दी। युवक का पिता बतौर सिक्योरिटी गार्ड काम करता था। जिसके चलते उनके पास 12 बोर की एक डबल और दूसरी सिंगल बैरल बंदूक थी। मृतकों की पहचान जगबीर सिंह (पिता), अमृतपाल कौर (मां) और गगनदीप सिंह (भाई) के रूप में हुई है। वहीं, आरोपी की पहचान हरप्रीत सिंह के तौर पर हुई है। आरोपी के खिलाफ थाना लांबड़ा की पुलिस ने हत्या, आर्म्स एक्ट सहित विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया है।








माता-पिता और भाई की हत्या करने वाला हरप्रीत सिंह। वह कई दिनों से प्रॉपर्टी को लेकर घर में झगड़ा कर रहा था।

दोपहर को हत्या की, फिल्म देखकर किया सरेंडर
करतारपुर DSP बलबीर सिंह ने भास्कर से बातचीत में बताया कि हरप्रीत ने वारदात को दोपहर करीब ढाई बजे अंजाम दिया। इसके बाद वह थिएटर में कॉमेडी मूवी देखने चला गया। इसके बाद उसने लांबड़ा थाने आकर सरेंडर कर दिया। पुलिस के सामने उसने अपना जुर्म कबूल किया।उसने बताया कि वह हत्या कर आया है, तीनों के शव टावर एन्क्लेव फेस-3 में स्थित उसके घर में पड़े हैं। जिसके बाद पुलिस ने तुरंत आरोपी को हिरासत में लिया और मौके पर पहुंच कर जांच शुरू की। जहां से पुलिस ने खून से लथ-पथ तीनों के शव बरामद किए। पुलिस ने क्राइम सीन से 2 लाइसेंसी हथियार भी कब्जे में लिए हैं।

मृतक जगबीर सिंह सिक्योरिटी गार्ड के तौर पर काम करता था। इसके चलते उसके पास 2 लाइसेंसी बंदूक थीं।

प्रॉपर्टी को लेकर चल रहा था काफी समय से विवाद
मृतक जगबीर के भाई रघुवीर सिंह ने बताया कि उसका बेटा हरप्रीत सिंह पिछले काफी समय से प्रॉपर्टी को लेकर विवाद कर रहा था। अक्सर वह उनके साथ गाली-गलौज करता था। मामला इतना बढ़ जाएगा, इस बारे में किसी को आशंका नहीं थी। वह मकान पर कब्जा करना चाहता था। वह अपनी पत्नी और 2 बच्चों के साथ अलग रहता था। जगदीश का घर उसके घर के बैक साइड ही है। मगर वारदात के वक्त गोलियां चली, इस बारे में उसे पता नहीं चला।

अमृतसर के अजनाला से जालंधर हुए थे शिफ्ट
रघुवीर सिंह ने बताया कि जगबीर सिंह अपने परिवार के साथ अमृतसर के अजनाला स्थित एक गांव में रहता था। मगर दोनों भाई एक साथ रहना चाहते थे। जिसके चलते जगबीर सिंह ने टावर एन्क्लेव फेस-3 में जगह लेकर घर बनवाया था। यहां वह सिक्योरिटी गार्ड के तौर पर काम करते थे।

क्राइम सीन बेसुध बैठा मृतक का भाई रघुवीर सिंह विलाप करता हुआ।

क्राइम सीन पर पहुंची फोरेंसिक टीम
वहीं, आरोपी द्वारा दी गई सूचना जब कन्फर्म हुई तो पूरे एरिया में हड़कंप मच गया। क्योंकि शांति पसंद इलाके में तीन लोगों की हत्या किए जाने से पूरे एरिया के लोग डरे हुए थे। मौके पर पहुंचे थाना लांबड़ा के एसएचओ अमन सैनी ने तुरंत मामले की जानकारी अपने उच्च अधिकारियों को दी। जिसके बाद जालंधर देहात पुलिस के एसएसपी मुखविंदर सिंह भुल्लर देर रात क्राइम सीन पर जांच के लिए पहुंचे। फोरेंसिक टीम ने मौके से कई सैंपल भरे हैं। जिन्हें जांच के लिए भेज दिया गया है।

पिता को 5, भाई और मां को एक-एक गोली मारी
हरप्रीत ने सिंगल बैरल 12 बोर की बंदूक से करीब 7 गोलियां चलाईं। 5 गोलियां अपने पिता पर चलाईं। जिसमें उनकी कमर, गर्दन और सिर पर गोली लगी। वहीं, मां और भाई की गर्दन पर एक-एक गोली दागी। वारदात के बाद उन्हें तड़पता हुआ वहीं पर छोड़कर फरार हो गया था। पुलिस के मुताबिक क्राइम सीन से उन्हें डबल बैरल और सिंगल बैरल वाली दो बंदूकें बरामद हुई हैं। वहीं पुलिस ने रघुवीर सिंह के बयानों के आधार पर हरप्रीत के खिलाफ केस दर्ज किया है।